लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे सरकार के फैसले का विरोध, महाराष्ट्र की 9 हजार ग्राम पंचायतें सीधे चुनाव रद्द करने के खिलाफ

By भाषा | Updated: January 27, 2020 15:44 IST

महाराष्ट्र राज्य सरपंच परिषद के अध्यक्ष दत्ता काकडे ने सोमवार को कहा, “करीब नौ हजार ग्राम पंचायतों ने एक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार के उस फैसले का विरोध किया है जिसमें सदस्य अपने बीच से सरपंच का चुनाव कर सकते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देनए नियम के मुताबिक ग्राम पंचायत के लिये चुने गए लोग अपने बीच से सरपंच का चुनाव करेंगे।सरपंचों के सीधे चुनाव का नियम भाजपा के नेतृत्व वाली देवेंद्र फड़नवीस की पूर्ववर्ती सरकार लेकर आई थी।

महाराष्ट्र में करीब नौ हजार ग्राम पंचायतों ने सरपंच पद के सीधे चुनावों के नियम को रद्द करने के उद्धव ठाकरे सरकार के फैसले का विरोध किया है।

नए नियम के मुताबिक ग्राम पंचायत के लिये चुने गए लोग अपने बीच से सरपंच का चुनाव करेंगे। महाराष्ट्र राज्य सरपंच परिषद के अध्यक्ष दत्ता काकडे ने सोमवार को कहा, “करीब नौ हजार ग्राम पंचायतों ने एक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार के उस फैसले का विरोध किया है जिसमें सदस्य अपने बीच से सरपंच का चुनाव कर सकते हैं।”

सरपंचों के सीधे चुनाव का नियम भाजपा के नेतृत्व वाली देवेंद्र फड़नवीस की पूर्ववर्ती सरकार लेकर आई थी। फड़नवीस मंत्रिमंडल ने तीन जुलाई 2017 को महाराष्ट्र ग्राम पंचायत अधिनियम 1958 के संबंधित नियम में संशोधन का फैसला किया था। इस नियम के तहत सरपंचों का चुनाव सीधे गांव के लोगों के बीच से हो सकता था।

गौरतलब है कि उस वक्त सरकार का हिस्सा रही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस कदम से सहमत नहीं थी। 

टॅग्स :मुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस