लाइव न्यूज़ :

विपक्ष ने अखिल गोगोई पर असम के मुख्यमंत्री के बयान को अनुपयुक्त, अपमानजनक करार दिया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 मई कांग्रेस और अखिल गोगोई के रायजोर दल ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा के इस बयान को ‘बिल्कुल अनुपयुक्त’ और ‘अपमानजनक’ करार दिया कि जेल में बंद सीएए विरोधी कार्यकर्ता एवं विधायक मानसिक बीमारी के रोगी हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि समाज अब भी मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर कलंक से जूझ रहा है।

कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ विपक्ष के एक नेता, जो इस महान सदन में मौजूद भी नहीं हैं, उनकी मानसिक स्वास्थ्य दशा पर ऐसा बयान बहुत असंवेदनशील, अमर्यादित एवं उस व्यक्ति के लिए अशोभनीय है, जो राज्य में सर्वोच्च पद पर आसीन है। ’’

सरमा पर मरीज की बीमारी को सार्वजनिक करके उसकी निजता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए रायजोर दल ने कहा कि इस मामले को उपयुक्त प्राधिकरण के सामने उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के आखिरी दिन सोमवार को सदन में कहा था, ‘‘ उन्हें (गोगोई को) बताया गया है कि उनकी मानसिक दशा ठीक नहीं हैं। उनका मानसिक मुद्दों का उपचार चल रहा है । उनका भावनात्मक संतुलन एवं मानसिक रोग को लेकर इलाज चल रहा है। ’’

सत्र के पहले दिन गोगोई विशेष एनआईए अदालत से मंजूरी प्राप्त करके विधायक के रूप में शपथ लेने के लिए विधानसभा आये थे। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। आरटीआई कार्यकर्ता से नेता बने गोगोई ने विधानसभा चुनाव से पहले रायजोर दल का गठन किया था।

एनआईए ने असम में संशोधित नागरिक कानून विरोधी हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया था। पिछले साल उन्हें कोविड-19 के उपचार के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अन्य रोगों के चलते अभी वहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण