लाइव न्यूज़ :

'मीडिया वन' का लाइसेंस रद्द करने का विपक्ष ने किया विरोध, सूचना एवं प्रसारण मंत्री बोले - गृह मंत्रालय ने नहीं दी सुरक्षा मंजूरी, उनसे मिलिए

By विशाल कुमार | Updated: February 7, 2022 10:41 IST

केरल के सांसदों ने अनुराग ठाकुर और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय को मीडिया वन न्यूज को अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग लाइसेंस रद्द करने की चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्दे'मीडिया वन' एक मलयालम चैनल है, जिसे जमात-ए-इस्लामी के सदस्य चलाते हैं।केरल के सांसदों ने ठाकुर और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय को लाइसेंस रद्द करने के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

नई दिल्ली: जमात-ए-इस्लामी सदस्यों द्वारा संचालित एक मलयालम चैनल 'मीडिया वन' का प्रसारण लाइसेंस वापस लिए जाने का विरोध करने वाले केरल के लोकसभा सांसदों से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने के लिए कहा था क्योंकि उनके ही मंत्रालय ने सुरक्षा मंजूरी देने से इनकार किया है।

ठाकुर से मिलने वाले सांसदों में कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश और के सुधाकरण और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एनके प्रेमचंद्रन थे।

इसके साथ ही, केरल के सांसदों ने ठाकुर और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय को मीडिया वन न्यूज को अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग लाइसेंस रद्द करने की चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

सांसदों ने कहा कि सरकार यह नहीं बता रही है कि वे चिंताएं क्या हैं, जिसके कारण सुरक्षा मंजूरी से इनकार कर दिया गया था। बशीर, हिबी ईडन, अब्दुस्समद समदानी, एन. प्रतापन, अदूर प्रकाश, डीन कुरियाकोस और राजमोहन उन्नीथन भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

वहीं, 'मीडिया वन' को एनसीपी की सुप्रिया सुले, टीएमसी की महुआ मोइत्रा आईयूएमएल की ईटी मोहम्मद और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने भी अपना समर्थन दिया। बसपा के कुंवर दानिश अली ने ट्वीट किया कि सरकार को मीडिया की स्वतंत्रता पर हमले के नए रूपों के साथ आपातकाल वापस नहीं लाना चाहिए।

रविवार को डीएमके नेता कनिमोझी ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र में लोगों, मीडिया और नागरिक समाज की आवाज सुनी जानी है। असहमति, वाद-विवाद और संवाद को शांत करना लोकतंत्र के लिए बहुत हानिकारक है।

टॅग्स :केरलअनुराग ठाकुरअमित शाहInformation and Broadcasting MinistryUnion Health Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला