लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के विपक्षी दलों ने विवादित कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग की

By भाषा | Updated: January 26, 2021 19:02 IST

Open in App

चेन्नई, 26 जनवरी तमिलनाडु में विपक्षी दलों ने मंगलवार को दिल्ली में किसानों और पुलिस के बीच झड़प पर चिंता प्रकट की और केंद्र से प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता करने का अनुरोध किया। साथ ही, तीनों विवादित कानूनों को वापस लेने की भी मांग की।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ वार्ता के नाम पर ‘नौटंकी’ करने के लिए केंद्र की आलोचना की और आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के साथ बात करनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर केंद्र के रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा की घटनाएं हुई।

स्टालिन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘किसानों को अहसास होना चाहिए कि हिंसा से सरकार की विभाजनकारी राजनीति को ही फायदा होगा। दोनों पक्षों को लोकतांत्रिक नियम-कायदे के भीतर समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए।’’

एमडीएमके संस्थापक और राज्यसभा सदस्य वाइको ने किसानों पर लाठियां चलाने के लिए दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा और तीनों कानूनों को वापस नहीं लेने के लिए केंद्र की आलोचना की। उन्होंने एक बयान में कहा कि केंद्र को मामले पर अड़ियल रुख नहीं अपनाना चाहिए।

विदुतलाई चिरुतईगल काची (वीसीके) संस्थापक और लोकसभा सदस्य टी तिरुमावलवन और तमिझागा वजवुरिमई काची नेता टी वेलुरुगन ने भी दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े जाने की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू