लाइव न्यूज़ :

Operation Keller: TRF प्रमुख शाहिद कुट्टे और अदनान शफी सहित 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में भूमिका

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 13, 2025 17:10 IST

Operation Keller: तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देOperation Keller: मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। Operation Keller: मारे गए आतंकवादी लश्कर के थे।Operation Keller: अदनान शफी के रूप में हुई।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे सहित तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादी लश्कर के थे। उन्होंने बताया कि दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई। मारे गए तीसरे आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि मार्च 2023 में लश्कर में शामिल हुआ शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा इलाके का निवासी कुट्टे श्रेणी ‘‘ए’’ का आतंकवादी और संगठन का शीर्ष कमांडर था। उन्होंने बताया कि कुट्टे कई आतंकवादी घटनाओं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था जिसमें 18 मई 2024 को हीरपोरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और सरपंच की हत्या भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को कुट्टे का घर ध्वस्त कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कुट्टे गत तीन-चार साल से आतंकी गतिविधियों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया शोपियां के वांडूना मेलहोरा इलाके का निवासी शफी अक्टूबर 2024 में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था और वह श्रेणी ‘‘सी’’ का आतंकवादी था। अधिकारी ने बताया कि वह 18 अक्टूबर 2024 को शोपियां के वाची में प्रवासी मजदूर की हत्या में संलिप्त था।

 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप