लाइव न्यूज़ :

जल्लीकट्टू के खेल में केवल देसी सांडों को भाग लेने की अनुमति दी जाए: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:09 IST

Open in App

मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह जल्लीकट्टू के खेल में केवल देसी नस्लों के सांडों को भाग लेने की अनुमति दे।न्यायमूर्ति एन किरुबाकरण और न्यायमूर्ति पी वेलमुरुगन की खंडपीठ ने हाल ही में एक आदेश में कहा कि आयातित/हाइब्रिड/दूसरी नस्ल के सांडों को आयोजनों में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मवेशियों के कृत्रिम गर्भाधान पर अदालत ने कहा कि यह जानवरों के प्रति क्रूरता के समान है। पीठ ने स्थानीय निवासी ई शेषन की एक जनहित याचिका पर यह आदेश दिया। याचिका में इस संबंध में आदेश पारित करने का आग्रह किया गया था।अदालत ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित और प्रमाणित करने का निर्देश दिया कि खेल में भाग लेने वाले बैल केवल देसी नस्ल के हैं। इसके लिये अधिकारियों को पशु चिकित्सकों से प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।अधिकारी सांड मालिकों/किसानों को सब्सिडी या प्रोत्साहन के माध्यम से देसी नस्लों को तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, ताकि किसानों को देसी नस्लों को तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। जनहित याचिका में अधिकारियों से जल्लीकट्टू, मंजुविराट्टू, ओरमाडु, वदामडु या वदमंजीविराट्टू, एरुदत्तु विदुथल के खेल में तमिलनाडु के मवेशियों की देसी नस्लों के बैलों की भागीदारी सुनिश्चित करने और विदेशी नस्लों पर पाबंदी लगाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

भारतलिव-इन रिलेशनशिप के आधुनिक जाल में महिलाओं को पत्नी का दर्जा दें: हाईकोर्ट

भारतउदयनिधि स्टालिन की 'सनातन को मिटाओ' वाली टिप्पणी नरसंहार का संकेत देती है: मद्रास हाईकोर्ट

कारोबारभारतीय कानून के तहत संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता, मद्रास उच्च न्यायालय का अहम फैसला

क्रिकेटएमएस धोनी ने किसके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर