लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार के एक आदेश के बाद बेरोजगार हो गए एक हजार युवा, कर रहे थे डाटा इंट्री ऑपरेटर का काम

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2022 18:04 IST

विभाग के सहायक निबंधन महा निरीक्षक मनोज कुमार संजय ने मानव बल सप्लाई करने वाली एजेंसी वैष्णवी हॉस्पिटल को पत्र लिखा है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एमटीएस को बदलने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के निबंधन कार्यालयों में कंपनी के माध्यम से अपनी सेवा दे रहे करीब एक हजार युवा एक झटके में बेरोजगार हो गये हैं।ये युवा कुछ समय से निबंधन कार्यालयों में डाटा इंट्री ऑपरेटर का काम करते थे। अब निबंधन विभाग ने सभी को बदलने का आदेश दिया है।

पटना: बिहार के निबंधन कार्यालयों में कंपनी के माध्यम से अपनी सेवा दे रहे करीब एक हजार युवा एक झटके में बेरोजगार हो गये हैं। ये युवा कुछ समय से निबंधन कार्यालयों में डाटा इंट्री ऑपरेटर का काम करते थे। अब निबंधन विभाग ने सभी को बदलने का आदेश दिया है। मानवबल सप्लाई कर रही एजेंसी से कहा गया है कि अपने पुराने डाटा इंट्री ऑपरेटर और एमटीएस को निबंधन कार्यालयों से हटायें और नया दें। 

इसके लिए एक नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। विभाग के सहायक निबंधन महा निरीक्षक मनोज कुमार संजय ने मानव बल सप्लाई करने वाली एजेंसी वैष्णवी हॉस्पिटल को पत्र लिखा है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एमटीएस को बदलने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि विभिन्न निबंधन कार्यालयों में उपलब्ध कराए गए डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एमटीएस को भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है। 

इस आलोक में सभी मानव बल को निबंधन कार्यालयों से हटाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में कंपनी सभी निबंधन कार्यालयों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एमटीएस को हटाएं। उनके स्थान पर एक नवंबर से नए डाटा एंट्री ऑपरेटर उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में पूर्व से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एमटीएस को निबंधन कार्यालय में दोबारा न भेजें। 

दरअसल, निबंधन कार्यालयों में कंपनी के माध्यम से डाटा इंट्री ऑपरेटर लाया गया था। बताया जाता है कि निबंधन कार्यालयों में डाटा इंट्री ऑपरेटरों को लेने के लिए जमकर उगाही भी हुई। सब रजिस्ट्रारों ने अपने पसंद का भी ऑपरेटर रखा। उसके माध्यम से उगाही की शिकायत मिलने लगी। निबंधन विभाग को मिल रही शिकायत के बाद एक झटके में ही सभी ऑपरेटरों को बदलने का फरमान जारी कर दिया गया है। 

टॅग्स :बिहारबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष