लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कोविड-19 की जगह एक व्यक्ति को लगा रेबीज का टीका

By भाषा | Updated: September 29, 2021 10:35 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति को कोविड-19 रोधी टीके की जगह रेबीज का टीका लगा दिया गया, जिसके बाद चिकित्सा केन्द्र की एक चिकित्सक और नर्स को निलंबित कर दिया गया है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि स्थानीय निवासी राजकुमार यादव सोमवार को यहां कलवा क्षेत्र के एक चिकित्सा केन्द्र में कोविड-19 रोधी टीका लगवाने आए थे, लेकिन वह गलत कतार में खड़े हो गए। टीका लगने के बाद उन्हें बताया गया कि उन्हें रेबीज का टीका लगाया गया है,जिसे सुनकर व्यक्ति घबरा गया था लेकिन अब वह ठीक है।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की और प्राथमिक जांच के आधार पर चिकित्सा केन्द्र की एक महिला चिकित्सक और नर्स को निलंबित कर दिया गया।

कलवा की झुग्गी-बस्ती इलाके में स्थित चिकित्सा केंद्र में क्षेत्र के लोगों को विभिन्न बीमारियों के टीके लगाए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब