लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, 16 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 30, 2020 05:36 IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 16 नये मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 415 मामले आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 16 नये मामलों की पुष्टि हुई।राज्य में अभी तक 415 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 314 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अभी तक 63,992 लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 16 नये मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 415 मामले आ चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि राजधानी रायपुर के बीरगांव क्षेत्र का निवासी यह युवक उरला के एक कारखाने में काम करता था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में इस महीने की 26 तारीख को भर्ती कराया गया था। युवक को निमोनिया का लक्षण था। उसके नमूने को कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज उसके रिपोर्ट में करोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह ने रायपुर के जिलाधिकारी को बीरगांव और उरला में तत्काल निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने का निर्देश दिया। बारिक ने जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग की टीमों का गठन कर तुरंत सक्रियता से निगरानी शुरू करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और सेनेटाइजेशन के लिए नामांकित अधिकारियों को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण यह दूसरी मौत है। इससे पहले राज्य के दुर्ग जिले में इस महीने की 24 तारीख को एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी। मजदूर महराष्ट्र से पश्चिम बंगाल जा रहा था।

उन्होंने बताया कि राज्य का स्वस्थ्य विभाग आज हुई मृत्यु को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पहली मृत्यु के रूप दर्ज कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में आज 16 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिनमें कबीरधाम जिले से छह, बिलासपुर और रायपुर से दो-दो और दुर्ग, महासमुंद, बलरामपुर, धमतरी, कोरबा और जगदलपुर से एक-एक मरीज शामिल है। उन्होंने बताया कि आज राज्य में कुल 17 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि एम्स रायपुर से 10 मरीजों को, माना स्थित कोविड अस्पताल से पांच मरीजों को तथा कोविड अस्पताल बिलासपुर से दो मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 415 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 314 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अभी तक 63,992 लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष