हादसे में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Published: June 10, 2021 11:19 AM2021-06-10T11:19:19+5:302021-06-10T11:19:19+5:30

one person died in accident | हादसे में एक व्यक्ति की मौत

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 10 जून फतेहपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यादगारपुर गांव का रहने वाला किसान राजकुमार सिंह (58) बुधवार की देर शाम अपने फौजी बेटे अजय सिंह (25) के साथ स्कूटी से उन्नाव से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणपुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में राजकुमार सिंह की मौत हो गयी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ एक मामला दर्जकर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: one person died in accident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे