लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, लगातार दोनों ओर से हो रही है फायरिंग 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 12, 2020 11:14 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो रही है। आईजी  विजय कुमार का कहना है कि रविवार रात को श्रीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आतंकवादी छुपे हैं।

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। आईजी  विजय कुमार का कहना है कि रविवार रात को श्रीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आतंकवादी छुपे हैं। एक लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकवादी है और दूसरा दक्षिण कश्मीर का लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय आतंकवादी है। हम दोनों आतंकवादियों को जल्द मार गिराएंगे, ऑपरेशन चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि सैफुल्ला नाम के पाकिस्तानी आतंकवादी और लश्कर के साथ जुड़े एक स्थानीय आतंकवादी के होने की खबर मिली है। सैफुल्ला सितंबर में CRPF जवानों पर हमले में शामिल था। नौगांव में हुए हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की जान चली गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। शुरुआती गोलीबारी के बाद करीब आधे घंटे तक शांति छायी रही और उसके बाद गोलीबारी फिर शुरू हुई। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए