लाइव न्यूज़ :

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लोकतंत्र और देश के संघीय ढांचे के लिए खतरा है: माकपा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी माकपा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा को ‘‘लोकतंत्र एवं देश के संघीय ढांचे’’ के लिए खतरा बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यदि केंद्र की भाजपा सरकार संसद में इस मामले पर कोई प्रस्ताव लाती है, तो विपक्ष को मिलकर उसे खारिज कर देना चाहिए।

पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘पीपल्स डेमोक्रेसी’ में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव: लोकतंत्र एवं संघीय ढांचे के लिए खतरा’ शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा ‘‘भारत के संविधान और संसदीय लोकतंत्र के आधार पर एक और गंभीर हमला’’ करने की योजना बना रही है।

पार्टी ने कहा, ‘‘भाजपा ने दिसंबर 2020 के आखिरी सप्ताह में 25 डिजिटल सम्मेलन आयोजित किए, जिनमें ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार का प्रचार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की आवश्यकता के बारे में समय-समय पर बात करते रहे हैं। ये सम्मेलन इसी की पृष्ठभूमि में किए गए। प्रधानमंत्री ने हाल ही में संविधान दिवस पर 26 नवंबर को पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में इस संबंध में अपनी बात रखी थी।’’

संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि इसके पीछे यह विचार है कि लोकतंत्र के लिए बहुत अधिक चुनाव नहीं, बल्कि शासन अहम है।

उसने कहा, ‘‘संदेश बिल्कुल साफ है कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा ‘एक राष्ट्र, एक नेता’ का तार्किक विस्तार ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब