दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 14, 2021 02:13 PM2021-06-14T14:13:03+5:302021-06-14T14:13:03+5:30

One man arrested for raping two women | दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ग्वालियर (मप्र) 14 जून मध्यप्रदेश में ग्वालियर पुलिस ने ब्रेड कारखाने के मालिक 57 वर्षीय व्यक्ति को दो महिलाओं के साथ बलात्कार करने आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया, ‘‘पिछले सप्ताह शहर के दो अलग अलग थानों में दो महिलाओं की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने 57 वर्षीय व्यक्ति को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा है कि वह यहां यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में आई और आरोपी ने उसे ग्वालियर में एक किराए का मकान दिलाने में सहायता करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। 18 वर्षीय एक अन्य पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि जब वह नाबालिग थी तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्चों का यौन अपराध से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत भी मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 22 वर्षीय महिला को उसके फ्लैट में कुछ नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। अन्य पीड़िता ने भी शिकायत में ऐसा दावा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One man arrested for raping two women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे