बीकानेर जिले में अभ्यास के दौरान एक जवान की मौत, एक घायल

By भाषा | Published: June 5, 2021 08:21 PM2021-06-05T20:21:35+5:302021-06-05T20:21:35+5:30

One jawan killed, one injured during exercise in Bikaner district | बीकानेर जिले में अभ्यास के दौरान एक जवान की मौत, एक घायल

बीकानेर जिले में अभ्यास के दौरान एक जवान की मौत, एक घायल

बीकानेर (राजस्थान), पांच जून बीकानेर जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के दौरान शनिवार को एक जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

महाजन थाने के द्वितीय अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सेना की ओर से दर्ज करायी गयी रिपोर्ट अनुसार महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के दौरान सेना के जवान एवं अधिकारी लक्ष्य की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पुराने बमनुमा वस्तु के फटने से 23 सिख बटालियन के दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ़ के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी के अनुसार उपचार के दौरान सिपाही प्रभजोति सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य जवान जगराज सिंह का उपचार चल रहा है। सेना के अधिकारियों के अनुसार विस्फोट किस चीज का हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One jawan killed, one injured during exercise in Bikaner district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे