लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों ने CRPF के काफिले को निशाना बनाने के लिए किया IED हमला, एक जवान घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 5, 2020 09:05 IST

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग जिले के बिजबिहारा इलाके में पादशाही बाग पुल के पास सीआरपीएफ की 90वीं बटालियन के सड़क सुरक्षाबल पर आतंकवादियों ने हमला कर सीआरपीएफ के एक जवान और एक छह वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ पर आईईडी हमला किया है।आतंकियों के इस हमले में एक जवान घायल हो गया है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर आईईडी हमला किया है, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। यह संदेह है किआंतकियों ने गंगू इलाके में हमला सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाने के लिए किया। हमले के बाद इलाके को पूरे तौर पर शील कर दिया गया है। साथ ही साथ सुरक्षाबल के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं। 

बता दें, इससे पहले अनंतनाग जिले के बिजबिहारा इलाके में पादशाही बाग पुल के पास सीआरपीएफ की 90वीं बटालियन के सड़क सुरक्षाबल पर आतंकवादियों ने हमला कर सीआरपीएफ के एक जवान और एक छह वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी थी। 

एक अधिकारी ने बताया था कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। सीआरपीएफ कर्मी की पहचान कॉन्स्टेबल शमल कुमार और बच्चे की पहचान निहान यावर के तौर पर हुई थी, जो पड़ोसी जिले कुलगाम के यारीपारो इलाके का निवासी था। 

वहीं, अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ के एक जवान और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाले आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के मालबाग इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। आतंकवादी की पहचान जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट से संबद्ध जाहिद डास के तौर पर हुई।

इसके अलावा तीन जुलाई को श्रीनगर के मालबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक आतंकवादी भी मारा गया। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार रात मालबाग इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

 आतंकवादियों ने सुरक्षाबल पर गोलियां चलाना शुरू कर दी थीं, बल ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इसमें एक आतंकवादी मारा गया था और सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था।  

टॅग्स :सीआरपीएफआतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया