लाइव न्यूज़ :

फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:40 IST

Open in App

मोतिहारी, 15 जुलाई बिहार के पूर्वी चंपारण जिला की पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात गोविंदगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल परिसर से अमूल्य कुमार (25) नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि अमूल्य कुमार के पास से बरामद वस्तुओं में एक फर्जी पहचान पत्र, सीबीआई की नकली मुहर और 5.66 लाख रुपये नकद शामिल है। पहचान पत्र में उसने खुद को सीबीआई का पुलिस अधीक्षक बताया है।

झा ने बताया कि अमूल्य लोगों को नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर ठगता था। साथ ही वह अपना काम करवाने के लिए जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव भी डालता था।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब