लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के इस्तीफे पर संजय राउत को याद आए बालासाहेब ठाकरे, बोले- "गंदी राजनीति से तंग आकर..."

By अंजली चौहान | Updated: May 2, 2023 16:16 IST

शरद पवार ने मंगलवार को एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इस पर संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे का किया ऐलान शरद पवार की इस्तीफे की खबर सुन भावुक हुए समर्थक संजय राउत ने शरद पवार के इस्तीफे की खबर पर दी प्रतिक्रिया

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद हटने की घोषणा करने के बाद शरद पवार ने महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों को एक बड़ा झटका दिया है।

मंगलवार को अचानक शरद पवार के पार्टी से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरों के बीच उनके समर्थक काफी भावुक हो गए। इस बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के सांसद संजय राउत जो कि पवार के बेहद करीबी माने जाते हैं, उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

संजय राउत ने बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए कहा कि ऐसे ही बालासाहेब ने भी गंदी राजनीति से तंग आकर मुखिया पद से इस्तीफा दिया था। 

संजय राउत के इस बयान से साफ है कि उन्होंने शरद पवार की तुलना बालासाहेब ठाकरे से सीधे तौर पर की है। इस बीच शरद पवार के इस्तीफे के कारण इस समय महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। पवार के समर्थक इस इस्तीफे से खुश नहीं है और वह चाहते हैं कि पवार इस्तीफा न दें। 

इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा, "ऐसा लगता है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है, गंदी राजनीति और आरोपों से तंग आकर शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे ने भी शिवसेना प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन शिवसैनिकों के प्यार के कारण उन्हें अपना फैसला वापस लेना पड़ा। बालासाहेब की तरह ही पवार भीराज्य की राजनीति की आत्मा हैं।"

वहीं, एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि शरद पवार के इस फैसले से देशभर के कार्यकर्ता सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया है कि हम उनके मन को बदलने के लिए प्रयास करेंगे हमारा फैसला है कि वह आखिरी सांस तक एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें। 

बता दें कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उनके एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा पर कहा कि कमेटी जो भी फैसला लेगी वह मान्य होगा।

अजित पवार ने कहा कि शरद पवार एक नए व्यक्ति को पार्टी का नेतृत्व देने के बारे में सोच रहे हैं। शरद पवार के अधीन काम करेगी। जो भी नया नेता होगा वह हमेशा पवार साहब के अधीन काम करेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इन सबके बीच वह भावुक न हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने शरद पवार से बात की है और वह अब अपना फैसला नहीं बदलेंगे।  

टॅग्स :शरद पवारसंजय राउतअजित पवारमहाराष्ट्रNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे