लाइव न्यूज़ :

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- 'सत्य की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और पैदा होंगे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 28, 2022 14:06 IST

राहुल गांधी ने धार्मिक भावनाओं के आहत करने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के समर्थन में कहा कि यह सरकार की दमनात्मक कार्रवाई है। सरकार याद रखे कि सच्चाई की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और लोग पैदा होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की राहुल गांधी ने कहा कि एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और लोग पैदा होंगे

दिल्ली: धार्मिक भावनाओं के आहत करने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के मामले में का प्रतिरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि ये सरकार की दमनात्मक कार्रवाई है। सरकार याद रखे कि सच्चाई की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और लोग पैदा होंगे।

जुबैर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जुबैर पर आरोप है कि उन्होंने 27 जून को अपने एक ट्वीट के जरिए लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

वहीं इस मसले पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस देश में भाजपा की नफरत और कट्टरता को उजागर करने वाला हर व्यक्ति उसके लिए खतरा है, वो कुछ भी कर लें लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होती है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, "भाजपा की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर व्यक्ति उनके लिए खतरा है। सच्चाई की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और लोग ही पैदा होंगे।"

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने अपनी बात को कहने के लिए हैशटैग "#DaroMat" का प्रयोग किया और कहा, "अत्याचर पर सत्य की हमेशा जीत होती है।"

कांग्रेस की ओर से केवल राहुल गांधी ही नहीं बल्कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में अपनी आवाज उठाई है।

रमेश ने ट्वीट में कहा, "ऑल्ट न्यूज़ विश्वगुरु के फर्जी दावों को उजागर करने में सबसे आगे रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री को रिपोर्ट करने वाली दिल्ली पुलिस ने लंबे समय से प्रोफेशनल फ्रीडम का ढोंग भी खो दिया है।"

मालूम हो कि दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट ने बीते सोमवार को ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को आईपीसी की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295-ए (दुर्भावनापूर्ण कृत्य, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने यह एक्शन एक व्यक्ति की शिकायत पर लिया है, जिसने दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए आरोप लगाया था कि जुबैर के विचारों से उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस