लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर कश्मीर के नाम पर इराक और अफगानिस्तान की पुरानी तस्वीरों को प्रसारित कर रहे हैं, पुलिस ने चेताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 17:30 IST

शहर पुलिस आयुक्त अंजनि कुमार ने कहा कि ऐसा पता चला है कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर और खासतौर से व्हाट्सएप पर भड़काऊ वीडियो और फोटो फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इन शरारती तत्वों का मकसद कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा करना है। वे ऐसे वीडियो और चित्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका हमारे देश से कोई संबंध नहीं है। जम्मू कश्मीर के थानों और पुलिस चौकियों में सुरक्षा उपाय के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर कश्मीर के नाम पर चित्र और भड़काऊ वीडियो फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

शहर पुलिस आयुक्त अंजनि कुमार ने कहा कि ऐसा पता चला है कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर और खासतौर से व्हाट्सएप पर भड़काऊ वीडियो और फोटो फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इन शरारती तत्वों का मकसद कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा करना है। वे ऐसे वीडियो और चित्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका हमारे देश से कोई संबंध नहीं है। कश्मीर के नाम पर वे इराक और अफगानिस्तान की पुरानी तस्वीरों को प्रसारित कर रहे हैं।’’

एक शीर्ष अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है वे ऐसे षडयंत्रों के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी व्हाट्स एप उपयोगकर्ताओं को सचेत किया है कि ऐसे भड़काऊ वीडियो या चित्र को फारवर्ड न करें। अगर ऐसे चित्र या वीडियो फारवर्ड किए गए तो (ऐसे सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ) आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।’’

पुलिस ने रविवार को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा धारा 370 के प्रावधानों को खत्म करने के खिलाफ यहां एक प्रार्थना सभा आयोजित करने के प्रयास को असफल कर दिया। कुछ समूहों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया।

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के प्रावधानों को खत्म करने के बाद तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद के संवेदनशील इलाकों और राज्य के अन्य हिस्सों में गश्त बढ़ा दी है और लोगों ने कहा कि वे किसी अफवाह पर भरोसा न करें और ऐसी किसी अफवाह के बारे में पुलिस को सूचित करें। 

जम्मू-कश्मीर के थानों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

जम्मू कश्मीर के थानों और पुलिस चौकियों में सुरक्षा उपाय के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जम्मू कश्मीर के तीनों क्षेत्रों में 350 से ज्यादा थाने और पुलिस चौकियां हैं। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) मुबस्सिर लतीफी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के थानों और पुलिस चौकियों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली लगाने और उनके रखरखाव के लिए विनिर्माताओं या उनके अधिकृत डीलरों से निविदा आमंत्रित की गई हैं।

पुलिस ‘दो मेगा पिक्सल’ के कैमरे खरीद रही है, जिसमें आठ चैनल होंगे। साथ में, वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने और अवैध लॉगिन करने पर अलार्म की प्रणाली होगी। अधिकारियों ने बताया कि इसका मकसद थानों की व्यवस्था में और पारदर्शिता लाने की है और सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया