लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'हल्दी किसानों का अपमान' वाले बयान पर KTR ने दिखाया बॉन्ड पेपर, किया सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 8, 2023 12:47 IST

के.टी. राम राव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "हल्दी किसानों का वास्तविक अपमान यह है कि उन्हें संसद चुनाव के समय बॉन्ड पेपर पर हल्दी बोर्ड लगाने का वादा किया जा रहा है और फिर कई विरोधों के बावजूद देने से इनकार करके उन्हें धोखा दिया जा रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के इंडस्ट्री मिनिस्टर के.टी. राम राव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि हल्दी किसानों का असली अपमान उनसे किए गए वादों को विफल करना है।उन्होंने पूछा कि क्या आप निजामाबाद से अपने भाजपा सांसद के इस बांड के कागजी वादे को पहचानते हैं?

नई दिल्ली: कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जब कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने कहा कि हल्दी एक प्रतिरक्षा बूस्टर है, तो कांग्रेस ने उनका मजाक उड़ाया। पीएम मोदी ने कर्नाटक में अपनी आखिरी चुनावी रैली में कहा, "उन्होंने मेरा नहीं बल्कि हल्दी किसानों का अपमान किया है।" इस बीच तेलंगाना के इंडस्ट्री मिनिस्टर के.टी. राम राव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हल्दी किसानों का असली अपमान उनसे किए गए वादों को विफल करना है। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे और इंडस्ट्री मिनिस्टर के.टी. राम राव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "हल्दी किसानों का वास्तविक अपमान यह है कि उन्हें संसद चुनाव के समय बॉन्ड पेपर पर हल्दी बोर्ड लगाने का वादा किया जा रहा है और फिर कई विरोधों के बावजूद देने से इनकार करके उन्हें धोखा दिया जा रहा है। क्या आप निजामाबाद से अपने भाजपा सांसद के इस बांड के कागजी वादे को पहचानते हैं??"

कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में मतदान होना है। चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में कर्नाटक में होने वाले चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने यहां जमकर चुनाव प्रचार किया है। पीएम मोदी ने 29 अप्रैल से अब तक करीब 18 जनसभाएं और छह रोड शो किए हैं। 

चुनाव कार्यक्रम की 29 मार्च को घोषणा होने से पहले मोदी ने जनवरी से तब तक सात बार राज्य का दौरा किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था। राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस और जद(एस) ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

टॅग्स :KT Rama Raoकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Karnataka Assembly Election 2023
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप