मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पर राजनीतिक गलियारे में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।
शिवसेना उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एकनाश शिंदे पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों को 'भक्त' के रूप में प्रणाम करना चाहिए था न कि राजनीतिक पर्यटक' के रूप में।
अपने ट्वीट के जरिए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह देखना दर्दनाक है। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वालों को राजनीतिक पर्यटकों के तौर पर नहीं बल्कि भक्तों के तौर पर आना चाहिए। अपने गैर-मौजूद आख्यान के निर्माण के लिए पवित्र स्थान का उपयोग करते हुए देखना दर्दनाक है। बीटीडब्ल्यू, एकमात्र कथा जो उन्हें पूरी तरह फिट बैठती है वह देशद्रोहियों की है, और कुछ नहीं।"
मुख्यमंत्री शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर न सिर्फ उद्धव गुट बल्कि राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि "अयोध्या में शिंदे: भगवान राम ने चुना: बलिदान, सत्य का मार्ग, ईमानदारी। बालासाहेब ने भी उन विशेषताओं को आत्मसात किया। साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ पीछे वार करने वाले बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते।"
बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फड़नवीस ने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान 'जय श्री राम' के नारों के बीच हजारों शिवसैनिकों के साथ उन्होंने रोड शो किया।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण स्थल पर प्रार्थना की और वर्षों के कानूनी विवाद के बाद मंदिर निर्माण के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर देश में राम राज्य के सपने को साकार कर रहे हैं।
मालूम हो कि पिछले साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शामिल किए जाने के बाद शिंदे की यह मंदिरों के शहर की पहली यात्रा थी।