लाइव न्यूज़ :

अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होने पर केरल कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, "उन्होंने न केवल कांग्रेस बल्कि अपने पिता एके एंटनी को भी धोखा दिया है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 7, 2023 11:25 IST

अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होने पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा कि यह एक महज संयोग ही हो सकता है कि जिस दिन जूडस ने ईसा मसीह को धोखा दिया था, ठीक उसी दिन अनिल एंटनी ने भी कांग्रेस को धोखा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा कि अनिल एंटनी ने कांग्रेस नहीं एके एंटनी को धोखा दियायह संयोग है कि जिस दिन जूडस ने ईसा को धोखा दिया था, अनिल ने उसी दिन कांग्रेस को धोखा दियासुधाकरन ने कहा कि चूंकि वह एके एंटनी के बेटे थे, इस कारण से हम उन्हें कांग्रेसी मानते थे

तिरुवनंतपुरम: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटली द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लिये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा कि यह एक महज संयोग ही हो सकता है कि जिस दिन जूडस ने ईसा मसीह को धोखा दिया था, ठीक उसी दिन अनिल एंटनी ने भी कांग्रेस को धोखा दिया है।

केरल कांग्रेस प्रमुख सुधाकरन ने कहा कि अनिल एंटनी ने न केवल कांग्रेस बल्कि अपने पिता एके एंटनी को भी धोखा दिया है। इसके साथ ही सुधाकरन ने कहा कि केरल में अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल हो जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि अनिल ने पार्टी के लिए ऐसा कोई काम ही नहीं किया है।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार केरल कांग्रेस चीफ सुधाकरन ने कहा, "अनिल एंटनी पार्टी छोड़ने से पहले कांग्रेस की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेते थे। चूंकि वह एके एंटनी के बेटे थे, इस कारण से हम उन्हें कांग्रेसी मानते थे। एके एंटनी ने न केवल केरल में बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के लिए कड़ी मेहनत की है और वो तो अभी भी मजबूती के साथ पार्टी में डटे हुए हैं। लेकिन अनिल एंटनी एक बात याद रखें कि भाजपा में शामिल होने वाले कई कांग्रेसी अब सियासी कब्रगाह में दफ्न हैं।"

केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन ने अनिल एंटनी के भाजपा की सदस्या लेने पर कहा, "एके एंटनी की राजनीति को अनिल की राजनीति से मिलाने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति की अपनी राजनीतिक पसंद होती है और शायद यही कारण है कि अनिल ने भाजपा के रास्ते अपनी अलग राह चुनी है।"

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने एके एंटनी के बेटे अनिल द्वारा भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनिल एंटनी भाजपा की जाल में फंस गए हैं। अनिल ने न तो कांग्रेस के लिए कोई काम किया था और न ही उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन किया था। 

टॅग्स :Kerala Congressकांग्रेसतिरुवनंतपुरमthiruvananthapuram-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप