लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया से लौटे ओमीक्रॉन संक्रमित व्यक्ति की पुणे में मौत, महाराष्ट्र सरकार ने बदली गाइडलाइन, नए वैरिएंट के मरीजों की संख्या हुई 450

By अनिल शर्मा | Updated: December 31, 2021 13:29 IST

ओमीक्रॉन मामलों में तेजी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपनी गाइडलाइन में संशोधन किया और गुरुवार नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक अब शादियों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमरनेवाले व्यक्ति की उम्र साल थीहाल ही में नाइजीरिया से लौटा थाव्यक्ति ओमीक्रॉन संक्रमित था और 13 सालों से मधुमेह से भी पीड़ित था

पुणेः ओमीक्रॉन देशभर में तेजी से पैर पसार रहा है। देश के कई राज्यों में कोविड-19 के नए वैरिएंट ने सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर महाराष्ट्र की हालत ज्यादा खराब दिखाई दे रही है। यहां 28 दिसंबर को नाइजीरिया से लौटे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक 52 वर्षीय व्यक्ति ओमीक्रॉन से संक्रमित था जो पिंपरी-चिंचवड़ के अस्पताल में भर्ती था। स्वास्थ्य विभाग ने शख्स की मौत की वजह गैर-कोविड बताया है। विभाग ने कहा कि शख्स की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह 13 साल से मधुमेह से पीड़ित था।  हालांकि व्यक्ति के ओमीक्रॉन संक्रमित होने की बात तब सामने आी जब गुरुवार देर रात NIV की रिपोर्ट आई। रिपोर्ट से पता चला की मरनेवाला व्यक्ति ओमिक्रोन संक्रमित था।

सार्वजनिक स्थानों पर अब सिर्फ 50 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति

ओमीक्रॉन मामलों में तेजी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपनी गाइडलाइन में संशोधन किया और गुरुवार नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक अब शादियों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। पहले 100 लोगों के शामिल होने की बात कही गई थी। 

इसके साथ ही खुले या बंद स्थानों पर आयोजनों में लोगों के एकत्रित होने की संख्या 50 तक सीमित कर दी है। पहले विवाह समारोह या सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक सभा में बंद स्थानों में 100 और खुले स्थानों में 250 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति थी। 

अंतिम संस्कार में केवल 20 व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं

नए आदेश में यह भी कहा गया है कि अंतिम संस्कार में केवल 20 व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 5368 मामले सामने आए, जो एक दिन पहले सामने आए मामलों से 1468 अधिक हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,70,754 हो गई।

नए स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या 450 हो गई है

 राज्य में फिलहाल 18,217 उपचाराधीन रोगी हैं। पिछले 24 घंटे में 1193 कोविड-19 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 65,07,330 हो गई। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को ओमीक्रोन स्वरूप के 198 नए मामले सामने आए, जिसमें अकेले मुंबई में 190 मामले शामिल हैं, राज्य में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या 450 हो गई है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)मुंबईPuneमहाराष्ट्रकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे