लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला बोले, कश्मीरियों के खिलाफ चलाया जा रहा है प्रोपेगेंडा, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2019 16:49 IST

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, पुलवामा हमले की घटना को बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला ने कहा, हम आतंकवाद जैसी गतिविधियों को बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश के कई हिस्सों में कथित तौर पर कश्मीरी छात्रों और लोगों के खिलाफ हिंसा को लेकर उमर अब्दुल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पुलवामा जैसे आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ वार्ता नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, हमारे प्रधानमंत्री ने 'मुंह तोड़ जवाब' के बारे में कहा है लेकिन मौजूदा स्थिति में इस तरह का जवाब संभव नहीं दिख रहा है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश के कई हिस्सों में कथित तौर पर कश्मीरी छात्रों और लोगों के खिलाफ हिंसा को लेकर उमर अब्दुल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उमर ने कहा, यदि देश भर में ऐसा है तो क्या फिर किसी टूरिस्ट को कश्मीर नहीं आना चाहिए? अमरनाथ की यात्रा नहीं करनी चाहिए?

न्यूज एजेंसी एएनआई से उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'एक सोची-समझी साजिश के तहत, एक पूरे कौम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कश्मीरियों को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे जो बच्चे-बच्चियां बाहर के विश्वविद्यालय में तालीम हासिल करने गए, उन्हें निशाना बनाया गया है।' 

उमर अब्दुल्ला ने कहा, जब हम वार्ता की बात करते हैं, हमें राष्ट्र विरोधी करार दे दिया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में निशाना बनाए जा रहे कश्मीरी छात्रों को लेकर प्रधानमंत्री मौन क्यों हैं?  उमर अब्दुल्ला ने बोले, जब हम वार्ता (कश्मीर मुद्दे का हल करने) की बात करते हैं, हमें राष्ट्र विरोधी करार दे दिया जाता है। उमर अब्दुल्ला ने कहा, हम आतंकवाद जैसी गतिविधियों को बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं। मैंने सिर्फ इसके लिए परमानेंट सुझाव की बात की थी।  

उमर अब्दुल्ला ने कहा, हम आतंकवाद जैसी गतिविधियों को बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं। मैंने सिर्फ इसके लिए परमानेंट सुझाव की बात की थी। उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, पुलवामा हमले की घटना को बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। हम इसी बात को लेकर चिंतित हैं क्योंकि आतंकवाद पर राजनीति करना उचित नहीं है।

टॅग्स :उमर अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसपुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल