लाइव न्यूज़ :

ओम प्रकाश राजभर हुए बर्खास्तः योगी कैबिनेट में रहकर हमेशा करते थे बीजेपी की आलोचना, विवादों से है पुराना नाता

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 20, 2019 11:27 IST

योगी आदित्यनाथ की सिफारिश पर ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है। वो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजभर योगी कैबिनेट में रहकर भी हमेशा अपने बगावती तेवर और विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते थे। ओम प्रकाश राजभर ने एक चुनावी सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं से बीजेपी नेताओं को जूते से मारने के लिए कहा था।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को योगी कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है। राजभर योगी कैबिनेट में रहकर भी हमेशा अपने बगावती तेवर और विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते थे। बर्खास्तगी पर राजभर ने कहा कि मैं फैसले का स्वागत करता हूं।

ओम प्रकाश राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग कल्याण मंत्री हैं। राजभर की सुहेलदेव समाज पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। उनकी पार्टी के चार विधायक चुने गए थे। 

ओम प्रकाश राजभर का विवादों से पुराना नाता

ओम प्रकाश राजभर का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो कभी बीजेपी नेताओं को जूते मारने की बात करते हैं तो कभी बीजेपी में गुजरातियों के कब्जे की बात उठाते हैं। योगी आदित्यनाथ से उनकी अनबन काफी वक्त से चल रही थी।

बीजेपी नेताओं को मारो जूते: ओम प्रकाश राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने एक चुनावी सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं से बीजेपी नेताओं को जूते से मारने के लिए कहा था। ओम प्रकाश राजभर ने चुनावों के दौरान अपनी पार्टी के बारे में कोई गलत सूचना फैलाने का प्रयास करने पर एसबीएसपी कार्यकर्ताओं को बीजेपी नेताओं को जूते से मारने के लिए भी कहा।

राजभर ने कहा कि कुछ बीजेपी नेता लोगों को यह कहकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि एसबीएसपी अभी भी बीजेपी के साथ गठबंधन में है और एसबीएसपी के उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

भाजपा पर गुजरातियों का कब्जाः ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि परिवारवाद पर निशाना साधने वाली भाजपा पर गुजराती लोगों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही, उन्होंने यह दावा भी किया कि वह पूर्वी उत्तर प्रदेश से भगवा पार्टी का सफाया कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वाली भाजपा नहीं रही। राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह योगी सरकार से इस्तीफा नही देंगे, भाजपा चाहे तो उन्हें हटा दे।

महंगाई और एससी-एसटी एक्ट पर अलग सुर

बीजेपी की सहयोगी पार्टी होने के बावजूद राजभर महंगाई और एससी एसटी के मुद्दे पर अलग सुर अलापते रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर पहले भी कई सरकारें जा चुकी हैं। बीजेपी को भी इस पर नियंत्रण रखना चाहिए। इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट पर भी पार्टी की आलोचना की थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशओम प्रकाश राजभरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप