लाइव न्यूज़ :

ओम प्रकाश राजभर ने यूपी में मुस्लिम और दलित वोट को लेकर बड़ा दावा किया, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 24, 2023 17:46 IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान आया है। ओपी राजभर ने कहा है कि यूपी में मिलकर लड़ने से जीत का इतिहास बनेगा। अलग-अलग लड़ने पर हारने का इतिहास बनेगा। मायावती, अखिलेश, नीतीश और सोनिया गांधी के मंच से बुलावा आने पर हम हाजिर हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुभासपा का वोटर कहीं नहीं जाएगा - ओपी राजभर अखिलेश यादव बिना वोट वाले नेता के पास घूम रहे हैं - ओपी राजभर यूपी की राजनीति में कांग्रेस के आने से बड़ा प्लेटफॉर्म होगा - ओपी राजभर

लखनऊ: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अभी से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशें जारी हैं। विपक्ष की सबसे बड़ी चुनौती सबसे ज्यादा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर है। यूपी में बीजेपी की मजबूत पकड़ है। यहां सबसे बड़ी समस्या सपा और कांग्रेस को एक साथ लाना है। दोनों ही पार्टियों का राज्य में बड़ा जनाधार है लेकिन अलग-अलग लड़ने पर भाजपा को हराना मुश्किल है।

इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान आया है। ओपी राजभर ने कहा, "यूपी का मुसलमान बंटा हुआ है। कांग्रेस, सपा, बसपा और जदयू के एक साथ आने पर अच्छे नतीजों की उम्मीद है। जयंत चौधरी की कांग्रेस और सपा को एकजुट करने की कोशिश अच्छी है। यूपी में मिलकर लड़ने से जीत का इतिहास बनेगा। अलग-अलग लड़ने पर हारने का इतिहास बनेगा। मायावती, अखिलेश, नीतीश और सोनिया गांधी के मंच से बुलावा आने पर हम हाजिर हो जाएंगे।" 

बीजेपी ने राजभर वोटों को अपने साथ जोड़ने के लिए ओपी राजभर के समाज से ही आने वाले अनिल राजभर को मंत्री बनाया। अनिल राजभर का बलिया में जल्द ही एक कार्यक्रम होने वाला है। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इस पर निशाना साधते हुए कहा, "जनता के बीच जाकर सभी पार्टियों को अपने साथ जोड़ने का अधिकार है। पूर्वांचल में बीजेपी अभियान चलाकर देख चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों ने सभाएं की। गाजीपुर में प्रधानमंत्री को भी उतारा गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शादी अनुदान, जॉब कार्ड, नौकरी के नाम पर लोगों को बुलाया जा रहा है।"

ओपी राजभर ने आगे कहा कि अनिल राजभर अच्छा कर रहे हैं। मालिक के आदेश का पालन नौकर करेगा। लेकिन सुभासपा का वोटर कहीं नहीं जाएगा। अखिलेश यादव की दूसरे राज्यों के नेताओं से मुलाकात पर कटाक्ष करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ने कहा, "अखिलेश यादव ममता बनर्जी, केसीआर, लालू यादव को यूपी में लाकर कितने वोट दिला पाएंगे। यूपी में वोट मायावती के पास है। ओम प्रकाश, जयंत चौधरी, संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल के पास है। अखिलेश यादव बिना वोट वाले नेता के पास घूम रहे हैं। यूपी की राजनीति में कांग्रेस के आने से बड़ा प्लेटफॉर्म होगा। कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। बसपा की भी ताकत दिखेगी। अलग अलग राज्यों से लोगों के आने पर मुसलमान और दलित का वोट राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होगा।"

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना