लाइव न्यूज़ :

'संसद में धरना नहीं' पर बोले ओम बिरला- इसपर नहीं होनी चाहिए राजनीति, ये नियमित प्रक्रियाओं का हिस्सा है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2022 18:07 IST

संसद परिसर में धरने-प्रदर्शन को लेकर रोक लग गई है। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि नए दिशानिर्देश जो 'प्रदर्शन, धरना, हड़ताल, (या) उपवास...' पर प्रतिबंध लगाते हैं 2009 से "नियमित प्रक्रियाओं" का हिस्सा थे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के दिशा-निर्देश और अपील हर सत्र से पहले जारी किए जाते हैं।

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि 'असंसदीय' व्यवहार पर नए दिशानिर्देश जो 'प्रदर्शन, धरना, हड़ताल, (या) उपवास...' पर प्रतिबंध लगाते हैं 2009 से "नियमित प्रक्रियाओं" का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के दिशा-निर्देश और अपील हर सत्र से पहले जारी किए जाते हैं। इसलिए इसे एक सामान्य और नियमित प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए। ऐसे दिशा-निर्देश पहले भी जारी किए गए थे।

बिरला ने कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों से बिना तथ्यों के लोकतांत्रिक संस्थानों पर आरोप नहीं लगाने का आग्रह करता हूं। वहीं, बिरला ने गुरुवार को कहा था कि संसदीय कार्यवाही के दौरान किसी शब्द के प्रयोग को प्रतिबंधित नहीं किया गया है तथा सदस्य सदन की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अपने विचार व्यक्त करने के लिये स्वतंत्र हैं। लोकसभा सचिवालय ने असंसदीय शब्द 2021 शीर्षक के तहत ऐसे शब्दों और वाक्यों का नया संकलन तैयार किया है जिसमें जुमलाजीवी, बाल बुद्धि सांसद, शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप गुल खिलाए, तानाशाह, भ्रष्ट, ड्रामा, अक्षम, पिठ्ठू जैसे शब्द शामिल हैं।

विपक्षी दलों द्वारा इस संबंध में विरोध जताए जाने के बाद ओम बिरला ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, "किसी शब्द पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। सदस्य अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं, कोई भी उस अधिकार को नहीं छीन सकता है, लेकिन यह संसद की मर्यादा के अनुसार होना चाहिए।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह बात ‘असंसदीय’ के रूप में वर्गीकृत नए शब्दों को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की आलोचना पर कही। 

टॅग्स :ओम बिरलासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?