लाइव न्यूज़ :

ओम बिरला से अधीर ने की शिकायत, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- बंगाल प्रशासन जल्द करो बैठक

By भाषा | Updated: July 15, 2019 12:54 IST

अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। दरअसल, सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के दिलीप घोष ने दावा किया कि राज्य में विधायक निधि का पैसा खर्च नहीं हो पाता क्योंकि प्रशासन की तरफ सहयोग नहीं मिलता।

Open in App
ठळक मुद्देइस पर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदस्य ने जो मुद्दा उठाया है वो गंभीर है। अधीर रंजन चौधरी जी ने भी कहा है कि दिशा समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र बरहमपुर में जिला प्रशासन द्वारा ‘दिशा’ समिति बैठक नहीं बुलाने को लेकर स्पीकर ओम बिरला से लिखित शिकायत की।

इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। दरअसल, सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के दिलीप घोष ने दावा किया कि राज्य में विधायक निधि का पैसा खर्च नहीं हो पाता क्योंकि प्रशासन की तरफ सहयोग नहीं मिलता।

इस पर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदस्य ने जो मुद्दा उठाया है वो गंभीर है। अधीर रंजन चौधरी जी ने भी कहा है कि दिशा समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है। इसके बाद बिरला ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने लिखकर दिया है और इस बारे में मैंने राज्य के मुख्य सचिव से कहा है कि दिशा समिति की बैठक बुलाई जाए।

गौरतलब है कि सरकार ने ‘जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति’ (दिशा) का गठन किया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के समय से क्रियान्वयन और प्रभावी निगरानी हो सके। लोकसभा में कई सदस्यों द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) से जुड़े सवाल पर बिरला ने कहा कि कई सदस्य नए हैं, इसलिए मंत्री जी (ठाकुर) सभी सदस्यों को सीएसआर के दिशानिर्देश की प्रति दी जाए। इस पर ठाकुर ने कहा कि सदस्यों को प्रति पहुंचा दी जाएगी।

टॅग्स :संसद बजट सत्रओम बिरलाकांग्रेसपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos