लाइव न्यूज़ :

अधिकारी सेवा-भाव और संवेदनशीलता के साथ करें समस्याओं का समाधान : गहलोत

By भाषा | Updated: September 23, 2021 23:25 IST

Open in App

जयपुर, 23 सितम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग’ अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इन अभियानों से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक पूरी तैयारी, गंभीरता एवं सेवा-भाव के साथ लोगों के काम को पूरा करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गहलोत बृहस्पतिवार को ‘प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021’ को लेकर राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों एवं उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित कर उन्हें राहत देना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। हमारी पिछली सरकारों में भी जिस भावना के साथ इन अभियानों को सफल बनाया गया, उसी प्रकार आगामी दो अक्टूबर से शुरू हो रहे इन अभियानों को सफल बनाना है।

उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले हर फरियादी की समस्या को अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से सुनें और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाएं।

नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा ने प्रस्तुतीकरण में बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में 10 लाख पट्टे जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के मुख्य चरण की शुरूआत के पहले दिन दो अक्टूबर को एक ही दिन में 50 हजार से एक लाख तक पट्टे देने की तैयारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन