लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार कराएगी ओबीसी जातियों का सर्वे, बिहार के बाद ऐसा करने वाला दूसरा राज्य

By शिवेंद्र राय | Updated: March 2, 2023 18:27 IST

ओडिशा में पिछले वर्ग की आबादी राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 54 फीसदी है। ओडिशा की राज्य कैबिनेट ने पिछले दिनों ही ओबीसी लिस्ट में 22 और जातियों को शामिल करने का निर्णय लिया था जिसके बाद राज्य में ओबीसी जातियों की कुल संख्या 231 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा सरकार कराएगी ओबीसी जातियों का सर्वेबिहार के बाद ऐसा करने वाला दूसरा राज्यसर्वेक्षण की प्रक्रिया को 12 जुलाई तक पूरी करने का फैसला किया गया है

भुवनेश्वर: ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने प्रदेश में पिछड़े वर्ग के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर डेटा एकत्र करने सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है। ओडिशा ऐसा करने वाला बिहार के बाद दूसरा राज्य बन गया है। हालांकि सत्तारूढ़  बीजू जनता दल की तरफ से इसे जातीय जनगणना का नाम नहीं दिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि साल 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार के इस फैसले से एक बड़े वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रही है।

ओडिशा सरकार द्वारा ओबीसी को उचित सुविधाएं देने के लिए कराई जा रही सर्वेक्षण की प्रक्रिया को  12 जुलाई तक पूरी करने का फैसला किया गया है। बता दें कि लंबे समय से ओडिशा के सत्तारूढ़  बीजू जनता दल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर ओबीसी को उचित सुविधाओं से वंचित करने के आरोप लग रहे थे। इससे पहले भी ओडिशा सरकार ने साल 2021 के मई और जून में ओबीसी वर्ग का सर्वे कराने का फैसला लिया था लेकिन कोरोना महामारी के कारण उसे टालना पड़ा था।

ओडिशा में पिछले वर्ग की आबादी राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 54 फीसदी है। इस बड़ी आबादी को एक वोट बैंक के रूप में भी देखा जाता है। यही कारण है कि ओडिशा सराकर ने सर्वेक्षण के बारे में कहा है कि इससे  पिछड़ा वर्ग के लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि ओडिशा की राज्य कैबिनेट ने पिछले दिनों ही ओबीसी लिस्ट में 22 और जातियों को शामिल करने का निर्णय लिया था जिसके बाद राज्य में ओबीसी जातियों की कुल संख्या  231 हो गई है।

बता दें कि बिहार में पहले ही इस तरह की जातीय जनगणना का काम शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों का कहना है कि जातीय जनसंख्या के अनुसार ही राज्य में योजनाएं बनाई जाएंगी। 18 फरवरी 2019 और फिर 27 फरवरी 2020 को बिहार विधानसभा और विधान परिषद में जातीय जनगणना कराने से संबंधित प्रस्ताव पेश किया गया था। इसे भाजपा, राजद, जदयू समेत सभी दलों ने समर्थन दे दिया था।

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसाबिहारBiju Janata Dalनीतीश कुमारOBC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी