लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के संस्थान में कोवैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:32 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 नवम्बर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक संस्थान में बहुप्रतीक्षित स्वदेशी कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ का मानव शरीर पर परीक्षण (ह्यूमन ट्रायल) का तीसरा चरण शुरू हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोवैक्सीन मानव परीक्षण में प्रधान टीका परीक्षक ई वेंकट राव ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं एसयूएम अस्पताल की निवारक और चिकित्सीय क्लीनिकल ट्रायल इकाई (पीटीसीटीयू) में बृहस्पतिवार को दो लोगों को टीका लगाया गया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने टीके के परीक्षण के लिए ओडिशा में इस संस्थान को चुना हुआ है।

भारत बायोटेक और आईसीएमआर द्वारा विकसित किए जा रहे स्वदेशी टीके को तीसरे चरण के परीक्षण की शुरुआत के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की मंजूरी मिल गई है। देशभर में 21 चयनित चिकित्सा संस्थानों में इसका परीक्षण किया जा रहा है।

राव ने कहा कि टीकों के पहले चरण का परीक्षण इसकी सुरक्षा को जांचने के उद्देश्य से किया गया था, जबकि चरण दो का उद्देश्य इसकी प्रतिरक्षा क्षमता का परीक्षण करना था।

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का परीक्षण टीके की प्रभावशीलता की जांच करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?