लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर कांग्रेस ने पूछा- CBI की FIR में अश्विनी वैष्णव का नाम क्यों नहीं है?

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 7, 2023 18:10 IST

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने पूछा है कि CBI की FIR में अश्विनी वैष्णव का नाम क्यों नहीं है? कांग्रेस ने रेल कर्मियों से ज्यादा काम लेने का मुद्दा भी उठाया है। कांग्रेस ने मांग की है कि CBI पता करे कि लोको चालक से 12 घंटे से ज़्यादा की ड्यूटी क्यों कराई जा रही है?

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने कुछ मांगें की हैंपूछा- राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष की फंडिंग करीब 80% कम क्यों की गई है?पूछा- CBI की FIR में अश्विनी वैष्णव का नाम क्यों नहीं है?

नई दिल्ली: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने कुछ मांगें की हैं। कांग्रेस ने अपनी मांगों की सूची ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल पर शेयर की है।कांग्रेस ने कहा है कि CBI जांच करे कि मोदी सरकार ने ट्रैक की मरम्मत और नए ट्रैक बिछाने का बजट 9607 करोड़ से घटाकर 7400 करोड़ क्यों कर दिया? 

कांग्रेस ने इसके साथ ही मांग कि है कि  CBI जांच करके बताए कि जब बीते 4 साल में करीब 1100 बार ट्रेन पटरी से उतर चुकी है, तो CBI जांच क्यों नहीं हुई? CBI जांच कर बताए कि राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष की फंडिंग करीब 80% कम क्यों की गई है? CBI की FIR में अश्विनी वैष्णव का नाम क्यों नहीं है? CBI बताए कि 3 लाख से ज़्यादा पद रेल विभाग में खाली क्यों हैं? 

कांग्रेस ने रेल कर्मियों से ज्यादा काम लेने का मुद्दा भी उठाया है। कांग्रेस ने मांग की है कि CBI पता करे कि लोको चालक से 12 घंटे से ज़्यादा की ड्यूटी क्यों कराई जा रही है? CBI ये भी जांच करे कि मोदी जी द्वारा वंदे भारत के उद्घाटन में 22 करोड़ खर्चा होता है? CBI यह बताए कि 9 साल में केवल 4% ट्रेनों में ही 'कवच' क्यों है?

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने दुर्घटना की सीबीआई जांच पर ही सवाल उठाए थे। कांग्रेस का कहना है कि सीबीआई जांच के नाम पर देश का ध्यान भटकाया जा रहा है। CAG रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि 2017 से अब तक कितनी बार ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं हैं। इस पर न प्रधानमंत्री ध्यान दे रहे और न रेलमंत्री।

सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं। ममता ने कहा है कि  ट्रेन दुर्घटना की सीबाआई जांच करने का फैसला केवल तथ्यों को छुपाने के लिए लिया गया है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह पुलवामा हमले के तथ्य छुपाए थे उसी तरह ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के तथ्य भी छुपाए जा रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसरेल हादसासीबीआईAshwini VaishnavMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो