लाइव न्यूज़ :

ओडिशा रेल हादसे में मां-बाप खोने वाले बच्चों की मदद के लिए आगे आए गौतम अडानी, मुफ्त स्कूली शिक्षा देने की पेशकश की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2023 20:01 IST

ओडिशा में हुए रेल हादसे को बेहद विचलित करने वाला बताते हुए गौतम अडानी ने इस घातक दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देने की पेशकश की।

Open in App
ठळक मुद्दे गौतम अडानी ने ओडिशा में हुए रेल हादसे को बेहद विचलित करने वाला बतायादुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देने की पेशकश कीकहा- बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है

नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी गौतम अडानी ने रविवार को ओडिशा में हुए रेल हादसे को बेहद विचलित करने वाला बताया और इस घातक दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देने की पेशकश की। अडाणी ने एक ट्वीट मे कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद करना तथा बच्चों को बेहतर कल देना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने ट्वीट किया, "उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा। पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।"

गौरतलब है कि ओडिशा में बालासोर के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिससे इसके अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के कुछ पिछले डिब्बों पर पलट गए। इस दुर्घटना में कम से कम 275 यात्रियों की मौत हो गई और 1100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

रेल दुर्घटना के बीच चल रही चर्चा के बीच  रेल मंत्री ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की बात की है। उन्होंने कहा है कि घटनास्थल से रेस्क्यू का काम पूरा हो चुका है और अब बहाली का काम हो रहा है। रेल मंत्री के अनुसार, पटरी का काम हो चुका है और अब बिजली के तारों का काम जारी है। 

इस हादसे पर बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 'जिस परिस्थिति में घटना हुई है और जो अब तक प्रशासनिक जानकारी मिली है उसे ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से आगे की जांच की सिफारिश सीबीआई से की जा रही है। जब घटना हुई उसके तुरंत बाद रेलवे ने, जिला प्रशासन ने सबने मिलकर रेस्क्यू का काम चालू कर दिया। रेस्क्यू के साथ बहाली का काम भी जारी है। मेन लाइन में पटरी का काम पूरा हो गया है और अब बिजली के तारों का काम जारी है।'

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprisesओड़िसारेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप