लाइव न्यूज़ :

सांप ने काटा तो इस शख्स ने पलट कर उसे ही काट लिया, सांप की मौत

By वैशाली कुमारी | Updated: August 13, 2021 08:31 IST

किशोर बद्र बुधवार की रात को अपने खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था, तभी उसके पैर में सांप ने काट लिया। किशोर सांप को पकड़ने में कामयाब रहा और बदला लेने के लिए उसे काट कर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला दनागड़ी प्रखंड के अंतर्गत सालिजंगा पंचायत के गंभीरपटिया गांव का है बद्र ने अपने दोस्तों को मरा हुआ सांप दिखाया और जल्द ही यह घटना पूरे गांव में चर्चित हो गई सांप के काटने का किशोर बद्र पर कोई असर नहीं पड़ा

जाजपुर: ओडिशा में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जाजपुर जिले के गांव में रहने वाले  45 वर्षीय व्यक्ति ने एक सांप से बदला लेने के लिए उसे, काटकर मार डाला।

यह मामला दनागड़ी प्रखंड के अंतर्गत सालिजंगा पंचायत के गंभीरपटिया गांव का है। इस गांव में रहने वाला किशोर बद्र बुधवार की रात को अपने खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था, तभी उसके पैर में सांप ने काट लिया। किशोर सांप को पकड़ने में कामयाब रहा और बदला लेने के लिए उसे काट कर मार डाला।

किशोर बद्र ने बताया, 'कल रात जब मैं पैदल घर लौट रहा था, तब मेरे मुझे  एसा लगा कि किसी चीज ने मेरे पैर पर काट लिया हो। फिर मैंने अपनी टॉर्च जलायी और देखा कि यह एक जहरीला करैत सांप है, जिसने मुझे डस लिया है। मैंने बदला लेने के लिए उस सांप को अपने हाथों में पकड़ लिया और उस सांप को लगातार काट काट कर मार डाला।'

घटना के बाद वह मरे हुए सांप को लेकर अपने गांव वापस आया और उसने अपनी पत्नी को पूरी आपबीती सुनाई। फिर बद्र ने अपने दोस्तों को मरा हुआ सांप दिखाया और जल्द ही यह घटना पूरे गांव में चर्चित हो गई। कुछ लोगों ने बद्र को नजदीकी अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन उसने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया और उसी रात सलाह लेने के लिए  किसी झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति के पास गया।

बतादें कि सांप के काटने का किशोर बद्र पर कोई असर नहीं पड़ा। बद्र ने अपने इस अजीबोगरीब मामले को बताते हुए कहा कि 'भले ही मैंने उस जहरीले सांप को काटा, लेकिन मुझे उसे काटने में कोई दिक्कत नहीं हुई। मैं गांव के पास में ही रहने वाले 'झाड़-फूंक' करने वाले व्यक्ति  के पास गया और ठीक हो गया।' 

टॅग्स :ओड़िसाअजब गजबभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे