लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा ने सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में आग पर काबू पाने के लिए भेजा उच्च स्तरीय दल

By भाषा | Updated: March 3, 2021 16:19 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन मार्च ओड़िशा सरकार ने मयूरभंज जिले के सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग पर काबू पाने और स्थिति की पड़ताल करने के लिए बुधवार को एक उच्च स्तरीय दल भेजा।

एक दिन पहले ही केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की थी और दावानल के नियंत्रण के लिए कार्रवाई का आदेश दिया था। वन में एक सप्ताह से आग लगी है और अब वह नये क्षेत्रों में फैल रही है।

ओड़िशा के वन एवं पर्यावरण मंत्री बी के अरूखा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधान वन मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) को सिमिलीपाल जाने को कहा है।

मंत्री ने कहा ‘‘ मैंने पीसीसीएफ (वन्यजीव) को आग के कारणों का पता लगाने, उस पर काबू पाने एवं स्थिति की पड़ताल करने को कहा है। वह बृहस्पतिवार को रिपोर्ट सौंपेगे।’’

मयूरभंज में 2,750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसे राष्ट्रीय उद्यान में लगी यह आग रसगोविंदपुर और मोरादा क्षेत्र में पहले ही फैल चुकी है। फलस्वरूप, बाघों समेत वन्यजीवों की जान संकट में आ गयी है और बड़ी संख्या में औषधीय वृक्ष और अन्य पेड़-पौधे जल चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs PBKS: कूपर कोनोली नाबाद 107 रन बनाकर भी नहीं जिता सके टीम को, सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराया

क्रिकेटSRH vs PBKS Highlights: कॉनली की 107 रन की पारी गई बेकार, हैदराबाद 33 रन से जीता मैच

क्रिकेटSRH vs PBKS Highlights: अभिषेक-इशान-क्लासन का तूफान, 235 रन का स्कोर

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी

भारतBJP सरकार के तहत TMC के हर गुंडे को उनके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले सुवेंदु अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतसुवेंदु अधिकारी बोले- कोई हिंसा नहीं, कानून के तहत होगी कार्रवाई

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतBihar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल बनाए जा सकते हैं सम्राट कैबिनेट में मंत्री

भारतTamil Nadu: विजय ने 112 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा, राज्यपाल ने कहा—118 विधायकों के साथ वापस आएं

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जबरदस्त जीत पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा-भाजपा के हर षड्यंत्र का पर्दाफाश करेंगे