लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण के लिए ओडिशा की सत्र बढ़ाने की योजना

By भाषा | Updated: January 18, 2021 13:34 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 जनवरी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के पहले दिन जिन लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, उनमें से 85 प्रतिशत से अधिक लोगों के टीकाकरण से उत्साहित ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस का टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने की रणनीति बनाई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अतिरिक्त प्रमुख सचिव पी के महापात्रा ने कहा कि रणनीति के अनुसार सोमवार से सभी चिकित्सकीय कॉलेजों में प्रतिदिन कम से कम पांच सत्र आयोजित किए गए और हर सत्र में स्थल पर 200 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।

महापात्रा ने कहा, ‘‘हर सत्र में स्थल पर टीका लगाने वाले दो लोग और चार टीकाकरण अधिकारी तैनात किए जाएंगे। ये सत्र कामकाजी दिनों में आयोजित किए जाएंगे।’’

उन्होंने बताया कि इसी तरह, जिला मुख्यालय अस्पतालों एवं उप मंडलीय अस्पतालों में प्रतिदिन एक या दो सत्र आयोजित किए जाएंगे और हर सत्र में प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी सीएचसी में प्रतिदिन एक सत्र आयोजित किया जाएगा और एक सत्र में 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा। इस प्रकार के संस्थानों में सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सत्र की योजना इस प्रकार बनाई जानी चाहिए ताकि टीकाकरण का पहला चरण 25 जनवरी तक पूरा हो सके। पहले चरण में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के 3.28 लाख कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

टीकाकरण कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को राज्य में 161 सत्र स्थलों पर 13,980 लोगों को टीका लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए