लाइव न्यूज़ :

अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान जीवित निकला युवक, घबराकर भाग खड़े हुए लोग

By भाषा | Updated: October 14, 2019 05:56 IST

ओडिशा: डॉक्टरों ने बताया कि कपकहाला गांव में ग्रामीण सीमांचक मलिक को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। लेकिन उनको सिर हिलाते देखने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के गंजाम जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति को लोग मुर्दा समझकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे, वह अचानक अपना सिर हिलाने लगा और जिंदा निकला।

ओडिशा के गंजाम जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल जिस व्यक्ति को लोग मुर्दा समझकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे, वह अचानक अपना सिर हिलाने लगा और जिंदा निकला। इससे कुछ लोग इतने घबरा गए कि वहां से भाग खड़े हुए।

डॉक्टरों ने बताया कि कपकहाला गांव में ग्रामीण सीमांचक मलिक को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। लेकिन उनको सिर हिलाते देखने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि मलिक बकरियों और भेड़ों के साथ शनिवार को जंगल में गए थे लेकिन शाम में सारे मवेशी खुद घर लौट आए लेकिन वह नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह में कुछ लोगों ने मलिक को बेजान स्थिति में देखा और उसे घर ले आए। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मलिक को मरा हुआ जान अंतिम संस्कर की तैयार कर ली। जब मलिक को गांव में अंतिम संस्कार स्थल पर ले जाया गया तो अचानक उनका सिर हिलने लगा, जिससे लोग घबरा गए। कुछ मिनट बाद उनमें से कुछ तो वहां से भाग खड़े हुए।

पलाकाटु पंचायत के पूर्व स्थानीय सरपंच रंजन मलिक ने बताया, ‘‘ मलिक को जीवित देख हम उन्हें सोराडा अस्पताल ले गए। इलाज के बाद उनकी स्थिति अच्छी है।’’ मलिक का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि बुखार की वजह से वह बेहोश हो गए थे और इलाज के बाद उनकी स्थिति अच्छी हो गई।

डॉक्टर ने बताया कि मलिक को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मलिक की पत्नी सोली अपने पति को जीवित देख बेहद खुश हैं। उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह उन्हें मरा हुआ मानने से पहले अस्पताल क्यों नहीं ले गईं। उन्होंने कहा कि उनके पति बुखार के बाद भी जंगल गए थे। 

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?