लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:26 IST

Open in App

पारादीप (ओडिशा), तीन जुलाई ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जगतसिंहपुर सदर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार साहू ने बताया कि यह घटना जोटा चांदपटना गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व्यक्ति की पत्नी और बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल बेटी की एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी ने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक इस घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है, लेकिन सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर