लाइव न्यूज़ :

छबिरानी सामूहिक बलात्कार-हत्याः फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश कृष्ण चंद्र कार का निधन

By भाषा | Updated: August 26, 2020 19:31 IST

न्यायाधीश कृष्ण चंद्र कार का आयु संबंधी बीमारियों के चलते ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले में स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। कार 90 वर्ष के थे।

Open in App
ठळक मुद्देकार कटक, पुरी और बोलानगीर में जिला न्यायाधीश के अलावा कानून सचिव भी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह केंद्रपाड़ा में वकालत करते थे।छबिरानी सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के लिये जाने जाते थे।छबिरानी और उनके पति नवकिशोर जगतसिंहपुर जिले के बिरिडी गांव में ओडिया भाषा के दैनिक समाचार पत्र में काम करते थे।

केंद्रपाड़ा: 1980 के चर्चित छबिरानी सामूहिक बलात्कार-हत्या मामले में निष्पक्ष फैसला सुनाने वाले प्रख्यात सेवानिवृत्त न्यायाधीश कृष्ण चंद्र कार का आयु संबंधी बीमारियों के चलते ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले में स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कार 90 वर्ष के थे। उनके परिवार में तीन बेटे हैं। कार कटक, पुरी और बोलानगीर में जिला न्यायाधीश के अलावा कानून सचिव भी रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह केंद्रपाड़ा में वकालत करते थे। 

वह राजनीतिक दबाव के बावजूद छबिरानी सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के लिये जाने जाते थे। छबिरानी और उनके पति नवकिशोर जगतसिंहपुर जिले के बिरिडी गांव में ओडिया भाषा के दैनिक समाचार पत्र में काम करते थे। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के बारे में लिखा था। अपने लेखों के लिये वे उस समय सत्तारूढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए थे और उन्हें गांव छोड़कर जाने के लिये मजबूर किया गया।

 तीन अक्टूबर 1980 को जब दंपति अपने नवजात शिशु के साथ गांव से जा रहा था तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान छबिरानी ने अपने पति से बेटे का ख्याल रखने को कहा और खुद आरोपियों से भिड़ गईं। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें काबू में करके बिलुआखाई नदी तट पर पहले उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर हत्या कर दी। 

कार ने आठों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, लेकिन ओडिशा उच्च न्यायालय ने उन सभी को बरी कर दिया। घटना के 22 साल बाद उच्चतम न्यायालय ने आठ में से चार आरोपियों को दोषी करार दिया। पिछले साल इस सनसनीखेज मामले पर ओडिया में एक फिल्म भी आई थी।

टॅग्स :ओड़िसारेपकोर्टकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस