लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को छह करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी ओडिशा सरकार

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:30 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ सितंबर ओडिशा सरकार ने बुधवार को कहा कि वह तोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत को छह करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी। भगत, ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने बैडमिंटन में पुरुषों की एकल एसएल-3 श्रेणी की प्रतियोगिता में ब्रिटेन के डेनियल बेथल को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भुवनेश्वर पहुंचने के बाद भगत को चेक प्रदान करेंगे। वह समूह-ए स्तर की सरकारी नौकरी के भी योग्य होंगे।''

इससे पहले ओडिशा सरकार ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य और ओडिशा के खिलाड़ी बीरेंद्र लाकरा और अमित रोहिदास के यहां पहुंचने पर ढाई-ढाई करोड़ रुपये प्रदान किये थे। हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह