लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने दी बड़ी राहत, अब 53 साल के अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए कर पाएंगे आवेदन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2022 13:33 IST

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 32 साल से बढ़ाकर 38 साल कर दी है। यह फैसला अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2021 में आए भर्ती विज्ञापनों के अलावा 2022, 2023 में आने वाले भर्ती विज्ञापनों पर सरकार का ये फैसला लागू होगा।राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा अब 38 साल कर दी गई है।ओडिशा में भी एग्जाम में कोरोना के कारण कई अभ्यर्थी बैठ नहीं पाए और उनकी उम्र सीमा भी निकल गई।

भुवनेश्वर: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को ओडिशा सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा अब 38 साल कर दी गई है। बता दें, पहले सरकारी नौकरी के लिए 32 साल अधिकतम उम्र सीमा थी। मालूम हो, नवीन पटनायक सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई थी, जिसमें सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 32 साल से बढ़ाकर 38 साल करने पर मुहर लगी। 

कोरोना के कारण एग्जाम में हो रही देरी

वहीं अब साल 2021 में आए भर्ती विज्ञापनों के अलावा 2022, 2023 में आने वाले भर्ती विज्ञापनों पर सरकार का ये फैसला लागू होगा। मालूम हो, देशभर के कई भर्ती एग्जाम कोरोना महामारी की वजह से काफी देर से हो रहे हैं, जिसका असर राज्य सरकारों द्वारा आयोजित एग्जाम पर देखने को मिल रहा है। ओडिशा में भी एग्जाम में कोरोना के कारण कई अभ्यर्थी बैठ नहीं पाए और उम्र सीमा भी निकल गई। ओडिशा सरकार ने ऐसे अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए उम्र सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है।  

अभ्यर्थियों को ओडिशा सरकार ने दी राहत

बता दें कि राज्य सरकार ने ना सिर्फ स्टेट सिविल सर्विसेज की अपर ऐज लिमिट 32 साल से 38 साल की है बल्कि एससी/एसटी/एसईबीसी PwD और महिलाओं के लिए भी उम्र सीमा बढ़ा दी है। ऐसे में अब नए नियमों के अनुसार, एससी-एसटी और एसईबीसी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 साल (38+5), सामान्य PwD कैंडिडेट्स के लिए 48 साल (38+10), महिलाओं के लिए 43 साल (38+5) और एससी/एसटी/एसईबीसी PwD कैंडिटे्स के लिए 53 साल (38+10+5) कर दी गई है।

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया