Odisha Civic Poll Results: सीएम नवीन पटनायक का जादू, 108 नगर निकायों में से 95 पर किया कब्जा, जानें भाजपा और कांग्रेस का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 26, 2022 10:26 PM2022-03-26T22:26:00+5:302022-03-26T22:26:53+5:30

Odisha civic poll results: भुवनेश्वर, कटक और बेरहामपुर में भी सत्तारूढ़ दल के महापौर पद के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

Odisha civic poll results 108 municipal bodies Biju Janata Dal won 95 BJP 6, CONGRESS 4 three municipal corporations | Odisha Civic Poll Results: सीएम नवीन पटनायक का जादू, 108 नगर निकायों में से 95 पर किया कब्जा, जानें भाजपा और कांग्रेस का हाल

चुनाव में 6411 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उनमें 569 अध्यक्ष/महापौर पद के लिए, जबकि 5842 पार्षद/कॉरपोरेट सीटों के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं।

Highlightsभद्रक जिले के धमनगर अधिसूचित क्षेत्र परिषद में मतगणना बाद में होगी।कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था। शहरी स्थानीय निकाय के आम चुनाव में 40.55 लाख से अधिक मतदाता हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा में तीन नगर निगम और 108 नगर निकायों के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजू जनता दल ने 95 में जीत हासिल की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 6 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने 4 और निर्दलीय ने तीन जगह कब्जा किया है। 

भुवनेश्वर, कटक और बेरहामपुर में भी सत्तारूढ़ दल के महापौर पद के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भद्रक जिले के धमनगर अधिसूचित क्षेत्र परिषद में मतगणना बाद में होगी।

ओडिशा में भुवनेश्वर, कटक और ब्रह्मपुर नगर निगमों समेत 109 शहरी स्थानीय निकायों में कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था। राज्य में 47 नगरपालिकाओं, 59 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों तथा तीन नगर निगमों में वोट पड़े। शहरी स्थानीय निकाय के आम चुनाव में 40.55 लाख से अधिक मतदाता हैं।

मतगणना 26 मार्च को होगी। इस मतदान में 22000 चुनावकर्मी लगाये गये हैं, जबकि पुलिस बल के 205 प्लाटून को कड़ी सुरक्षा बनाये रखने के लिए तैनात किया गया है। इस चुनाव में 6411 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उनमें 569 अध्यक्ष/महापौर पद के लिए, जबकि 5842 पार्षद/कॉरपोरेट सीटों के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं।

 

Web Title: Odisha civic poll results 108 municipal bodies Biju Janata Dal won 95 BJP 6, CONGRESS 4 three municipal corporations

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे