लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उपचुनाव: तीर्तोल और बालासोर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: November 10, 2020 09:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 नवम्बर ओडिशा में तीर्तोल और बालासोर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हो गई।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

बालासोर के भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीर्तोल से बीजद विधायक विष्णु चरण दास के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए। दोनों ही सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था।

भाजपा ने बालासोर सीट से मदन मोहन दत्ता के बेटे मानस कुमार दत्ता को और तीर्तोल से राजकिशोर बेहरा को उम्मीदवार बनाया, वहीं कांग्रेस ने तीर्तोल सीट पर हिंमाशु भूषण मलिक को उतारा तथा बीजद ने दिवंगत विधायक विष्णु दास के बेटे विजयशंकर दास को मैदान में उतारा।

कांग्रेस ने बालासोर से ममता कूंडू को उम्मीदवार बनाया, वहीं बीजद ने इस सीट पर स्वरूप दास पर भरोसा जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम