लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : सौ प्रतिशत टीकाकरण करने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर, एक लाख प्रवासी मजदूरों को भी लगाई गई वैक्सीन

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 2, 2021 10:07 IST

कोरोना महामारी से बचाव के लिए भुवनेश्वर देश का पहला शहर बन गया है , जिसने शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है । शहर में 1 लाख प्रवासियों को भी टीका लगाया जा चुका है ।

Open in App
ठळक मुद्देभुवनेश्वर देश का पहला शहर बन गया, जिसने शत प्रतिशत टीकाकरण किया देश में 1 लाख प्रवासियों को भी वैक्सीन की पहली खुराक दी गई शहर में कुल 55 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे

भुवनेश्वर :  ओडिशा का भुवनेश्वर शहर सौ प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीन लगाने वाला देश का पहला शहर बन गया है । इसके अतिरिक्त लगभग एक लाख प्रवासी कामगारों को भी राजधानी ओडिशा में कोविड टीकों की पहली खुराक दी गई है । 

इंडिया टुडे से बात करते हुए भुवनेश्वर नगर निगम के दक्षिणी पूर्व क्षेत्रीय उपायुक्त अंशुमान रथ ने कहा कि भुवनेश्वर में 100 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 का टीका लगाया गया है । इसके साथ ही एक लाख प्रवासी कामगारों को भी वैक्सीन की पहली डोज दी गई है । 

30 जुलाई तक शत प्रतिशत आबादी का टीकाकरण 

उन्होंने आगे कहा कि भुवनेश्वर नगर निगम ने कि 30 जुलाई तक अपनी आबादी के शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा था । इस दौरान अभी 18 वर्ष से अधिक उम्र की कुल 9,07,000 लोगों को दूसरी डोज दी गई है, जिसमें 31,000 हेल्थ वर्कर, 35,000 फ्रंटलाइन वर्कर ,  18 से 45 आयु वर्ग के 5,17,000 और 45 से अधिक उम्र के 320000 लोग शामिल हुए रिपोर्ट के अनुसार 30 जुलाई तक 18 लाख 35 हजार वैक्सीन की खुराक दी गई है।

टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भुवनेश्वर में 55 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए, जिसमें 30 प्राथमिक सेवा केंद्रों और सामुदायिक केंद्रों को शामिल किया गया । शहर में कम से कम ड्राइव-थ्रू टीकाकरण सुविधाएं स्थापित की गई ।  इसके अतिरिक्त बुजुर्गों और विकलांगों के लिए स्कूलों के अंदर 15 टीकाकरण केंद्र बनाए गए ।

स्थानीय लोगों ने भी जमकर किया सहयोग 

स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए अंशुमन रथ ने कहा नगर निगम की ओर से में भुवनेश्वर के लोगों की पूरी टीकाकरण अभियान को बड़ी सफलता दिलाने के लिए धन्यवाद देता हूं । नगर निकाय के अधिकारियों की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से भुवनेश्वर देश का पहला शहर बन गया जिसमें 100% आबादी का टीकाकरण किया है। 

टॅग्स :ओड़िसाभुवनेश्वरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब