लाइव न्यूज़ :

अश्लील डांस..., सनी लियोनी के 'मधुबन' गाने पर अब मथुरा के पुजारियों ने उतारा गुस्सा, सरकार से की कार्रवाई की मांग

By अनिल शर्मा | Updated: December 25, 2021 15:36 IST

पुजारियों ने सनी लियोन 'मधुबन में राधिका नचे' पर 'अश्लील' नृत्य के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा के पुजारियों ने उनके एल्बम को अश्लील करार दिया हैपुजारियों ने सरकार से कार्रवाई की मांग की हैउन्होंने कहा कि अगर सरकार कुछ नहीं करेगी तो हम अदालत जाएंगे

मथुराःबॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपने नए गाने 'मधुबन' को लेकर विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का शिकार हो चुकीं सनी अब पुजारियों के निशाने पर आ गई हैं। मथुरा के पुजारियों ने उनके एल्बम को अश्लील करार देते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है। 

पुजारियों ने सनी लियोन 'मधुबन में राधिका नचे' पर 'अश्लील' नृत्य के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि सनी लियोनी के मधुबन गाने को बुधवार सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने गाने के वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा, "अगर सरकार अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और उसके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो हम अदालत जाएंगे।" उन्होंने कहा कि उसे (लियोनी) भारत में तब तक रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जब तक कि वह दृश्य वापस नहीं ले लेती और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती।

पीटीआई के मुताबिक, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा है कि सनी लियोनी ने गीत को "अपमानजनक तरीके से" पेश करके बृजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

 

टॅग्स :सनी लियोनमथुराहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे