लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण के दौरान नर्स की लापरवाही, मोबाइल पर बात करते हुए दो बार दे दिया वैक्सीन

By भाषा | Updated: April 3, 2021 22:05 IST

कोविड-19 का टीका पूरे देश में दिया जा रहा है। इस बीच लापरवाही का मामला कानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामलापरिजनों का आरोप, नर्स ने मोबाइल पर बात करते हुए दो बार लगा दी वैक्सीनपरिजनों के हंगामे के बाद सामने आई बात, मामले में जांच के दिए गए आदेश

कानपुर: कानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। एक नर्स ने कथित तौर पर मोबाइल पर बात करते हुए एक महिला को कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक दे दी।

इसके बाद महिला के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और बाद में जिलाधिकारी व मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी समेत कई अधिकारियों को नर्स की लापरवाही के बारे में सूचित किया।

परिजनों ने पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को कमलेश कुमारी कोरोना टीके की खुराक लेने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र गई थीं जहां एएनएम अर्चना ने उन्हें मोबाइल पर बातचीत करते हुए टीके की दो खुराक लगा दीं।

परिजनों का आरोप है कि जब दो बार टीका लगाये जाने पर कमलेश ने नर्स को टोका तो उसने माफी मांगने के बजाय उसे फटकार लगाई।

टीके के बाद हाथों में आ गई थी हल्की सूजन

परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोहरी खुराक के कारण कमलेश के हाथ में हल्की सूजन आ गई हालांकि कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखा।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने सीएमओ को घटना की जांच करने और तथ्यों की पड़ताल करने के निर्देश दिये हैं। शनिवार शाम तक इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई है।

कानपुर देहात के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी राजेश कटियार ने कहा कि मंडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा था जहां कमलेश कुमारी पहली खुराक लेने गई थी और उन्हें कथित तौर पर नर्स द्वारा दोहरी खुराक देने की शिकायत मिली।

सीएमओ ने कहा कि दोहरी खुराक लगाये जाने के आरोप के बाद कमलेश कुमारी को निगरानी के लिए कुछ समय रोका गया।

उन्होंने कहा कि आज शाम तक वरिष्‍ठ चिकित्‍सक मामले की जांच कर रिपोर्ट देंगे जिसे जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे