लाइव न्यूज़ :

राजौरी में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों की संख्या 5 हुई, पिछले 17 दिनों में भारतीय सेना ने 10 जवान गंवाए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 5, 2023 16:40 IST

राजौरी में आतंकियो से मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जवानों की संख्या 5 हो गई है। एलओसी से सटे राजौरी व पुंछ के जुड़वा जिलों में आतंकी सेना के लिए सिरदर्द बन गए हैं जहां वे पिछले 17 दिनों में वे 10 सैनिकों की जान लेने में कामयाब हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी में आतंकियो से मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जवानों की संख्या 5 हुईअभी भी एक जवान जिन्दगी और मौत से जूझ रहा हैआतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए जबरदस्त विस्फोटक की चपेट में आ गए जवान

जम्मू: एलओसी से सटे राजौरी जिले के कंडी इलाके के केसर क्षेत्र में 5 मई की सुबह आतंकियों से हुई मुठभेड़ में आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए जबरदस्त विस्फोटक की चपेट में आने से सेना के पांच जवानों की मौत हो गई। अभी भी एक जवान जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है। पिछले 17 दिनों में सेना राजौरी व पुंछ के जुड़वा जिलों में आतंकियों के दो हमलों में 10 जवान गंवा चुकी है। समाचार लिखे जाने तक इन आतंकियों से मुठभेड़ जारी थी।

सेना प्रवक्ता ले कर्नल देवेंद्र आनंद ने इसकी पुष्टि की है कि आतंकी हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए तीन और जवानों ने आज दोपहर को दम तोड़ दिया। सुबह हमले में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अभी भी एक जवान जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है। जान गंनावे वालों की फिलहाल पहचान उजागर नहीं की गई है पर इनमें से दो जवान सेना की विशेष फोर्स 9 पैरा के हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया तो आतंकियों द्वारा जबरदस्त विस्फोटक का इस्तेमाल किए जाने से यह हादसा पेश आया।  प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल इस्तेमाल किए गए विस्फोटक के प्रति जानकारी एकत्र की जा रही है।  रक्षा सूत्रों से जानकारी मिली है कि आतंकियों द्वारा राकेट लांचरों का इस्तेमाल किया गया था। ठीक इसी प्रकार का राकेट लांचर 17 दिन पहले पुंछ के भाटा धुरियां के हमले में हुआ था जिसमें सेना के पांच जवानों की मौत हो गई थी।

राजौरी के कंडी इलाके के केसर क्षेत्र में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। आतंकियों की मौत की पुष्टि होना बाकी है। एलओसी से सटे राजौरी व पुंछ के जुड़वा जिलों में आतंकी सेना के लिए सिरदर्द बन गए हैं जहां वे पिछले 17 दिनों में वे 10 सैनिकों की जान लेने में कामयाब हुए हैं। इन आतंकियों की तलाश में सेना के हजारों जवान दिनरात एक किए हुए हैं। इन्हीं स्थानों पर अक्तूबर 2021 में हुए आतंकी हमलों में भी सेना को 9 जवान गंवाने पड़े थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकी हमलाभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना