लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 32 लाख से अधिक हुई, मृत्युदर घटकर हुई 1.7 प्रतिशत

By भाषा | Updated: September 7, 2020 16:22 IST

महाराष्ट्र से सबसे अधिक 21.6 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश से 11.8, तमिलनाडु से 11, कर्नाटक से 9.5 और उत्तर प्रदेश से 6.3 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोविड-19 के जितने रोगी हैं, उनमें से 62 प्रतिशत मरीज पांचों राज्यों में हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रोगियों के लगातार ठीक होने के चलते भारत में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की संख्या 32.5 लाख से अधिक हो गई है।सोमवार को देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 42,04,613 हो गई है।

नयी दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटे में 69,564 रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कोविड-19 से ठीक होने की दर 77.31 प्रतिशत हो गई है। देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 32.5 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, मृत्यु दर गिरकर 1.7 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पूरे देश में संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 60 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं।

महाराष्ट्र से सबसे अधिक 21.6 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश से 11.8, तमिलनाडु से 11, कर्नाटक से 9.5 और उत्तर प्रदेश से 6.3 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल कोविड-19 के जितने रोगी हैं, उनमें से 26.76 प्रतिशत रोगी महाराष्ट्र में हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 11.30 फीसदी, कर्नाटक में 11.25, उत्तर प्रदेश में 6.98 और तमिलनाडु में 5.83 प्रतिशत रोगी हैं। देश में कोविड-19 के जितने रोगी हैं, उनमें से 62 प्रतिशत मरीज इन पांचों राज्यों में हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''रोगियों के लगातार ठीक होने के चलते भारत में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की संख्या 32.5 लाख से अधिक हो गई है। बीते 24 घंटे में 69,564 लोगों को छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 से उबरने की दर 77.31 प्रतिशत हो गई है।''

मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे में आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक 11,915 लोग ठीक हुए। इसके अलावा कर्नाटक में 9,575 और महाराष्ट्र में 7,826, तमिलनाडु में 5,820 और उत्तर प्रदेश में 4,779 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ''देश में बीते 24 घंटे में जितने लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, उनमें से 57 फीसदी लोग इन पांच राज्यों से हैं।''

मंत्रालय ने कहा कि तेजी से जांच, संक्रमितों का जल्द से जल्द पता लगाने और समय पर इलाज की रणनीति काफी कारगर साबित हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 42,04,613 हो गई है।

मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के चलते के बीते 1,016 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 71,642 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील