लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,000 के पार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:02 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,000 से ज्यादा हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1515 नए मामले आए, 10 लोगों की मौत हो गयी और 903 लोग ठीक हो गए। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,050 हो गयी है। बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 के नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 20,09,245 हो गयी है जबकि 19,80,407 लोग ठीक हो चुके हैं । संक्रमण से कुल 13,788 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी गोदावरी जिले में 223, एसपीएस नेल्लोर में 202, चित्तूर में 199, कृष्णा में 163 मामले आए। चित्तूर और कृष्णा जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हो गयी। पूर्वी गोदावरी, एसपीएस नेल्लोर, कुर्नूल और श्रीकाकुलम में एक-एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष