लाइव न्यूज़ :

कॉर्बेट रिजर्व में अवैध निर्माण के आरोप से संबंधित प्रतिवेदन पर जल्द फैसला ले एनटीसीए: अदालत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:13 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बाघ प्रजनन क्षेत्र के अंदर पुलों व दीवारों के कथित अवैध निर्माण को रोकने के अनुरोध वाली याचिका पर प्रतिवदेन के रूप में विचार करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने एनटीसीए से कहा कि वह मामले में लागू कानून, नियमों, विनियमों और सरकारी नीति के अनुसार प्रतिवेदन पर जल्द से जल्द फैसला करे। इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।अदालत ने कहा कि यदि एनटीसीए को अन्य प्राधिकारियों से कोई रिपोर्ट मांगनी है तो वह इस प्रक्रिया को तुरंत पूरा करे और प्रतिवेदन पर जल्द से जल्द निर्णय ले।अदालत उत्तराखंड में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बाघ प्रजनन क्षेत्र में कथित रूप से बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माण के मुद्दे पर वकील गौरव कुमार बंसल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।याचिका में कहा गया है कि क्षेत्र में पुलों और दीवारों का अवैध निर्माण न केवल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पूरी पारिस्थितिकी को प्रभावित करेगा, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के भी खिलाफ है।याचिका में दावा किया गया है कि कालागढ़ वन विश्राम गृह के पास न केवल चार से अधिक पुलों का अवैध निर्माण चल रहा है, बल्कि वन अधिकारी पेड़ों और झाड़ियों को भी काट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष